डी पुरंदेश्वरी लोगो की सेवा की बात कर रही है।नेता समझ रहे स्वयं सेवक का मतलब खुद की सेवा,15 साल बाद फिर मुख्यमंत्री बनने की बात कर रहें, ज्यादातर नेता मि.इंडिया की तरह ऐसे नेताओं को जनता और कार्यकर्ता दोनो खोज रही है।

भाजपा का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

0 बूथों तक पहुंचकर भाजपा के स्वास्थ्य स्वयं सेवक चलाएंगे कोरोना के खिलाफ अभियान

बिलासपुर- भाजपा नेता न जनता के पास जा रहे है न कार्यकर्ता के पास, वोट माँगने के लिए बस जाते हालाकि ये हाल सभी पार्टी के नेताओं का है लेकिन बीजेपी के कई विधायक नेता अपने क्षेत्र में भी नही जाते ,जिले का के विधायक पूर्व विधायक सक्रिय नही है ,ऐसा लगता है जैसे जिल्रे में बीजेपी ठेके में है।लेकिन ये सब प्रदेश प्रभारी से छिपा नही ,ऐसे लोगो का टिकट जरुर काटने की सिफारिश करेंगी,भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल चुनाव लड़ने के लिए और सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करते है, भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता के लिए नही बल्कि सेवा के लिए चुनाव लड़ती है। लोक कल्याण के लिए कार्य करना और अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना ही भाजपा का मूल मंत्र। उन्होंने कहा कि इस समय हम सभी कोरोना महामारी के दूसरे चरण का सामना कर रहे हैैं और तीसरे चरण की आशंकाएं भी जताई जा रही है जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान सेवा भाव के साथ लोगों तक मदद और राहत के उद्देश्य को लेकर अभियान के तहत भाजपा के हेल्थ वाॅलिंटियर की टीम कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि जब भी हम लोगों को तकलीफ में परेशानी में देखते है तब सामान्य रूप से दया की भावना आती है, परन्तु हमारे मन में दया की नहीं सेवा की भावना आनी चाहिए। तभी हम सही मायने में लोगों की पीड़ा को दूर कर पाएंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ भाजपा के इस पुनित स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें हेल्थ वाॅलिंटियर के रूप में प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों की सेवा करनी है, उनकी सहायता करनी है, उन्हें जागरूक करना है और बताना है कि कोरोना से कैसे बचें, कोरोना के लक्षण दिखने पर क्या करें,, कहां जांच करवाएं, होम आइसोलेशन में कैसे रहें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, मास्क अनिवार्य रूप से पहने। वैक्सीन को लेकर फैलाए गए भ्रम को दूर करते हुए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ता लगातार सेवा भाव से लोगों की सेवा में जुटे रहे इस दौरान छत्तीसगढ़ में हमारे लगभग 700 कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने अपनी जान भी गवा दी। हम उन कार्यकर्ताओं को नमन करते और आज उन्हीं कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को प्रेरणा मानते हुए भाजपा के स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में सेवा भाव के संकल्प के साथ आगे बढ़ने लोगों को जागरूक करने और कोरोना को हराने का संकल्प लेते है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी सत्ता नही चाहती सेवा करना चाहती है बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी, उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी , जे पी शर्मा , डॉ अशोक त्रिपाठी , डॉ उपेन्द्र त्रिवेदी , सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- ।  गुखबीर कि सूचना पर टासपोर्ट नगर परसदा स्थित…
Cresta Posts Box by CP