रेल प्रशासन द्वारा बुधवारी बाजार के “लाइसेंस फीस” लिये जाने के पहल का स्वागत।

 बिलासपुर बुधवारी बाजार व्यापारी बंधुओं की बैठक आहूत की गई, इस बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

      सभी व्यापारी बंधुओं के द्वारा रेल प्रशासन द्वारा बुधवारी बाजार के “लाइसेंस फीस” लिये जाने के पहल का स्वाग किया गया। तथा रेलवे के सभी अधिकारियों को “धन्यवाद ज्ञापित” किया कि अधिकारियों के द्वारा बुधवारी बाजार के लाइसेंस फीस एवं मूलभूत समस्याओं पर ध्यान दिया गया एवं एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

              बुधवारी बाजार के बाजार इंस्पेक्टर (मास्टर) को भी “धन्यवाद ज्ञापित” किया गया कि बाजार की समस्याओं को समय समय पर रेल प्रशासन के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते रहे।

व्यापारी बंधुओं द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

जिसमें मूलभूत समस्याओं से लेकर बढ़े हुए “लाइसेंस फीस” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई।

लाइसेंस फीस के विषय पर रेलवे की पॉलिसी का अवलोकन किया गया। जिसमें विभिन स्तर पर प्रथम दृष्टया निर्धारित शुल्क पर अनियमिताओं का आभाष हुआ।

इस विषय पर व्यापारी बंधुओं का यह मत था की, इस विषय पर व्यापारी संघ के माध्यम से रेल प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। सभी व्यापारी बंधु भी इसमें सहयोग करेंगे। “लाइसेंस फीस” में समाधान के पश्चात, “लाइसेंस फीस” तत्काल जमा कर दिया जाएगा।

             इस बैठक में उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिनके कारण यह बैठक को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई। भविष्य में होने वाले बैठक में ऐसे ही एकता प्रस्तुत करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *