– 16 अक्टूबर से टी20 महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रायपुर छत्तीसगढ़ में
बिलासपुर : राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 16, 18 और 20 अक्टूबर को नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम जिम्बाब्वे वुमेंस T20 का महामुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर शाम 4 बजे से शुरू होगी। इस बार टिकट पूरी तरह से डिजिटल रहेगी, फिजिकल टिकट की जरूरत नहीं होगी। QR कोड दिखाकर स्टेडियम में एंट्री मिलेगी। एक व्यक्ति एक ID से एक साथ 6 टिकट ले सकता है। टिकट दरों की बात करें तो लोअर स्टैंड 2,3,4,5,6,7,8,9 के लिए एक टिकट 250 रुपए में मिलेगी। वहीं सीरीज टिकट यानी तीनों मैचों की टिकट 499 रुपए में मिलेगी। कॉम्बो टिकट यानी दो टिकट 350 रुपए में मिलेगी। इसके अलावा प्लेटिनम टिकट 3500, गोल्ड 2500, सिल्वर 2000 रुपए में रखी गई है। कॉर्पोरेट बॉक्स 70 हजार और सिंगल कॉर्पोरेट टिकट 3500 रुपए में मिलेगी। वहीं NGT द्वारा ग्राउंड वाटर को लेकर लगाई गई रोक के मामले में न्यायालय से मैच कराने की क्लीयरेंस मिल गई है। स्टेडियम में STP इंस्टॉल कर दिया गया है और पानी के उपयोग को मापने के लिए फ्लो मीटर भी लगा दिया गया है*