ब्रेकिंग,छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान शुरू मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी।

बिलासपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों का होगा सत्यापन
पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है
17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी फॉर्म-6 भरकर कर सकेंगे आवेदन
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों से पंजीकरण कराने की अपील
मतदाता सूची से विभिन्न कारणों से हटाए गए नामों का होगा पुनः सत्यापन
पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य
हर सप्ताह बुधवार और गुरुवार को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
शुक्रवार और शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में भी चलाया जाएगा पंजीकरण अभियान
आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में होंगे शिविर
संस्थानों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा जागरूक
बूथ लेवल अधिकारियों को फॉर्म-6 और क्षेत्र सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा करेंगे सूची
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ECINET मोबाइल ऐप और voters.eci.gov.in पर किए जायेंगे आवेदन
ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी को दे सकते हैं फॉर्म-6
मतदाता पंजीकरण से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए ECINET ऐप पर Book a Call with BLO की सुविधा उपलब्ध
हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर भी प्राप्त कर सकते हैं सहायता
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *