मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत, सिरगिट्टी को 38.23 करोड़ , डिप्टी सीएम साव ने दी स्वीकृति।

*खेल और शापिंग कांप्लेक्स समेत होंगे सड़क और नाली के काम*

*उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने दी सौगात*

*मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 38.23 करोड़ स्वीकृत

*सिरगिट्टी में खेल और व्यावसायिक काम्पलेक्स, भक्त करमा माता चौक से मोपका बाईपास तक सड़क और नाली*

*खमतराई में सड़क,चांटीडीह में शापिंग काम्पलेक्स और इंदिरा विहार के पास सड़क*

बिलासपुर, 8 अक्टूबर 2026/उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री श्री अरूण साव ने बिलासपुर नगर निगम को विकास कार्यों के लिए एक और बड़ी सौगात दी है। उनके निर्देश पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगरीय प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से 38 करोड़ 23 लाख 82 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश आज जारी की है। इस राशि से सिरगिट्टी में खेल और व्यावसायिक काम्पलेक्स, खमतराई में सड़क और नाली,जोन 2 में नाला,इंदिरा विहार के पास सड़क और व्यावसायिक परिसर,जोन 7 में करमा चौक से मोपका बाईपास तक सड़क,नाली और बिजली तथा चांटीडीह में शापिंग काम्पलेक्स बनाए जाएंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 38 करोड़ 23 लाख 82 हजार के स्वीकृत राशि से सिरगिट्टी बन्नाक चौक के पास 12 करोड़ 21 लाख 76 हजार की लागत से खेल काम्पलेक्स और व्यावसायिक काम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसी तरह जोन क्रमांक 2 के नर्मदा कोल्डड्रिंक से गोकने नाला तक 3 करोड़ 15 लाख की लागत से नाला निर्माण किया जाएगा। जोन क्रमांक 7 के खमतराई में 4 करोड़ 58 लाख 39 हजार की लागत से सड़क और नाली के कार्य होंगे। जोन क्रमांक 8 में इंदिरा विहार के पास 3 करोड़ 90 लाख रूपये से सड़क और व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। जोन क्रमांक 7 में बहतराई चौक के पास भक्त माता करमा चौक से मोपका बाईपास तक 9 करोड़ 38 लाख 44 हजार की लागत से सड़क नाली और विद्युतीकरण के कार्य किए जाएंगे। जोन क्रमांक 7 में ही 4 करोड़ 99 लाख 25 हजार की लागत से शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इन सभी कार्यों के हो जाने से शहर में खेल गतिविधियों के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा तो वहीं सड़क और ड्रेनेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी,इसके अलावा व्यावसायिक काम्पलेक्स के निर्माण से व्यावसायिक गतिविधियों को रफ्तार मिलने के साथ ही निगम के राजस्व में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *