बिलासपुर, बिलासपुर के खाद्य विभाग ने देश भर में एक राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम कर लिया है, जिला खाद्य नियंत्रक ने कहा कि ये बिलासपुर खाद्य टीम के समन्वय से ये रिकॉर्ड बन राजीव लोचन तिवारी, अजय मौर्य नान के नितिन दीवान जैसे अधिकारी हमारी टीम में शामिल है जो शासन की योजना का लाभ हर व्यक्ती तक पहुंचाना चाहते उनका शासन की योजना का लाभ दिलाना चाहते है जैसा कि हमारे मुख्यमंत्री कीमंशा हैं उसके अनुरूप हम जिले के जनप्रतिनिधियों सहयोयस ये कर पाए , बेलतरा विधानसभा में विधायक के सहयोग से इसकी स्थापना हो पाई और आज इसका रिजल्ट सामने है, जिले के कलेक्टर हमेशा से शासन की योजनाओं को आम लोगो तक पहुंचाने के पक्षधर रहे है।
सबकी कोशिश से एक ग्रेन एटीएम लगा और आज सैकड़ों हितग्रारी इसका लाभ ले रहे , आज पूरे भारत वर्ष में सितंबर 2026 में सबसे अधिक चावल बिलासपुर की मशीन से हितग्राहियों ने प्राप्त किया है। जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर ने पूरे स्टाफ को राष्ट्र व्यापी रिकॉर्ड बनाने पर सभी को शुभकामनाएँ
ग्रेन एटीएम के फायदे खास कर मजदूर वर्ग को हो रहा है जिनके मजदूरी के जाने आने के समय राशन दुकान बंद हो जाती थी या काम से छुट्टी लेना पड़ता था ग्रेन एटीएम से अब मजदूरी भी बच जाती है और सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक चावला भी मिल जाता, इस ग्रेन एटीएम की एक और खास बात की इससे महिल समूह पचास हजार रुपए महीना कमा रही है आम के आम गुठलियों के दाम विष्णु सरकार की अच्छी सफल कोशिश।