बिलासपुर,खाद्य विभाग का सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर लगा कर आम लोगो काम तुरत।

बिलासपुर ,सहकारी बैंक के सभास्थल में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया. हितग्राहियों द्वारा राशनकार्ड में ekyc कराया गया, साथ ही राशनकार्ड में नाम जोड़ने काटने, त्रुटि सुधार एवं नवीन राशनकार्ड सम्बन्धी आवेदन लिया गया. राशनकार्डों में आधार एवं मोबाइल नम्बर सीडिंग का कार्य किया गया. *दिनांक 29/09/2026 को नगर निगम जोन 3 मुख्यालय ( टाउन हॉल)में शहर का शिविर तथा सभी जनपदों में जनपद कार्यालय में उक्त शिविर आयोजित किया गया है* इच्छुक लाभार्थी आवेदन देकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं. शासन के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों एवं जनपदों में शिविर की व्यवस्था की गई है

        विदित हो कि जिले में कुल 5.77 लाख राशन कार्ड धारकों में कुल 18.46 लाख सदस्य हैं जिनमें लगभग 1 लाख सदस्यों के ekyc नहीं हुआ है, ekyc के अभाव में ये सदस्य राशन से वंचित हो सकते हैं

(1) राशनकार्ड संख्या 5,77, 786
(2 ) राशनकार्ड में दर्ज कुल सदस्य 18, 46, 352
(3 ) ekyc हेतु शेष सदस्य 1,07,743

(5) मोबाइल नम्बर सीडिंग हेतु शेष हितग्राही 19622

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *