बिलासपुर भारत निर्वाचन आयोग के भीतर अभूतपूर्व दबाव को उजागर करने वाला एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार पिछले 10 महीना के दौरान दो निर्वाचन आयुक्त श्री सुखबीर सिंह संधू एवं श्री विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए एक तरफा निर्णय पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है।
इन आपत्तियों पर बार-बार यह मुद्दा उठाया गया है की CEC द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) की प्रक्रिया, जिसमें अनाधिकृत रूप से नए मतदाताओं को जोड़ना, नाम को हटाना तथा निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करना शामिल है, के संबंध में दोनों निर्वाचन आयुक्त को अंधेरे में रखा जा रहा है।
यह खुलासा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रुख को स्पष्ट रूप से सही साबित करता है, जिन्होंने पहले ही इस बड़े पैमाने में चलाए जा रहे ‘ वोट चोरी ‘ अभियान के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई थी।
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार देश को आगाह करते रही है की चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ बीजेपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। अब रिकॉर्ड पर यह सामने आया है कि निर्वाचन आयोग को एक व्यक्ति के नियंत्रण वाली व्यवस्था के रूप में चलाया गया, जिसमें राज्य के अधिकारियों को दरकिनार करते हुए व्यापक चुनावी अनियमिताओं को अंजाम दिया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज बिलासपुर जिला (शहर / ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला दिया है।
शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा की कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही पूर्ण कार्यप्रणाली एवं संस्थागत कब्जे के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए आज कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च आयोजित किया साथ ही विरोध मार्च के समापन के पश्चात कांग्रेसजन द्वारा ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और ज्ञापन सौप के श्री ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी, पद से तुरंत हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयो एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी की।
ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष काम नहीं कर रहा है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और विपक्ष को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश के तहत लाखों वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा की हमारा यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक श्री ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया नहीं जाता, उनकी गिरफ्तारी नहीं होती और विधि अनुसार दंडित नहीं किया जाता।
कांग्रेस का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने और मतदाता सूची संशोधनों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
इस आंदोलन में जिला कांग्रेस शहर एवम ग्रामीण कमेटी के अध्यक्षों सहित स्थानीय कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी प्रकोष्ठ और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
आज के कार्यक्रम में
सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, अटल श्रीवास्तव, सियाराम कौशिक, रश्मि सिंह, शैलेश पांडे, राजेंद्र शुक्ला, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, आशीष सिंह, राकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, आशीष गोयल, स्वप्निल शुक्ला, अतमजीत मक्कड़, राजेंद्र साहू, अभय नारायण राय,राजेश शुक्ला, तज्जमुल हक, साकेश मिश्रा, लक्ष्मीनाथ साहू, संतोष गर्ग, गीतांजलि कौशिक, भोला साहू, जित्तू तिवारी, सुभाष अग्रवाल, हितेश देवांगन, आदित्य दीक्षित, संतोष दुबे, समीर अहमद, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेष, पिंकी बत्रा सीमा पांडे, लक्की यादव, शेख दुलारे, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, अखिलेश गुप्ता, महेश ठाकुर, फरीद खान, अनस खोखर, रातिश श्रीवासताव, नसीम खान, गजेंद्र श्रीवास्तव, सुबोध केसरी,राजा व्यास, साई भास्कर, जयंत मनहर, सुभाष ठाकुर, शादाब खान, आशीष कौशिक, यासीन खान, मनोज सिंह, प्रियंका यादव, बिहारी देवांगन, विनोद साहू, जावेद मेमन, मो अयूब, दीपक कौशिक, शहजादा खान, देवेंद्र मिश्रा, बॉबी थॉमस, शाहनवाज खान, अजरा खान, मनीष श्रीवास्तव, नरेंद्र टंडन, मुन्ना श्रीवास, राजू सूर्यवंशी, लखन नागदेव, राहुल सिंह, आदित्य सिंह राकेश केसरी, हरमेंदर शुक्ला, प्रवेश पटवा,शेख आजम, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, सुनील पाल, वेद रात्रे, देव वर्मा, संजय सोनार, बिंदु जायसी, चेत्ररेखा साहू, सैय्यद इमरान, जागेश्वर रजक, अजय काले, शेरसिंह कश्यप, चंदन सिंह, सिरिश कश्यप, मनोज सिंह, अमित श्रीवास, वीरेंद्र सारथी, भारत जोशी, अन्नपूर्णा ध्रुव, सोलेमान सिंह, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजान उपस्थित रहे।
*सादर सूचनार्थ*
ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) बिलासपुर
