धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने लिया प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद।

 *विभिन्न ग्रामों में धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल, सीसी रोड का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने की घोषणा*

कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री अटल श्रीवास्तव जी ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक  अटल श्रीवास्तव ग्राम बेलगहना के गंगानगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए तथा श्री श्याम भजनों का श्रवण किया। इसके पश्चात ग्राम पहंदा के सरैयापारा में आयोजित श्री रामचरित मानस यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में शामिल होकर श्री रामचरित मानस का श्रवण किया और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक ग्राम करूवार में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को विकास कार्य की सौगात दी। वहीं ग्राम करवा में विराजित मां लक्ष्मी जी के दर्शन एवं पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान ग्राम पहंदा के ग्रामीणों द्वारा हनुमान मंदिर में शेड निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने मांग को पूरा करने की घोषणा की। वहीं ग्राम करवा के महिला समूहों द्वारा वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने की मांग पर भी उन्होंने शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

 *इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मैं भले ही विपक्ष का विधायक हूं, लेकिन क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। कोटा विधानसभा के प्रत्येक गांव का विकास और जनता की मांगों को पूरा करना मेरी प्राथमिकता है। विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।*

उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेलगहना अश्वनी उद्देश्य, विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडेय, शिवदयाल निर्मलकर, मनोज बाजपेई, कपिल जायसवाल, राम गंधर्व, अक्षय तिवारी, अशोक केशरवानी, उत्तम जायसवाल, दिलीप जायसवाल, हेमंत गुप्ता, गौरी पैकरा, पुनाराम केवट, मोतीराम भानु, रोहिणी, नीतू यादव, सुखराम, प्रतीक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *