ब्लॉक अध्यक्षों का संभागीय ट्रेनिंग में, बैज आए थे महंत के साथ, चर्चा भूपेश के साथ,महंत के निकलते ही बैज भूपेश के कमरे में पहुंचे, बंद कमरे में एक घंटे भूपेश और बैज के बीच चर्चा।

बिलासपुर, राजनीति में न दोस्ती स्थाई न दुश्मनी सब नफे नुकसान के हिसाब से तय होता है, भूपेश बघेल के पहुंचते ही , सीडी महंत निकल गए दोनों नेताओं का आमना सामना नहीं हुआ महंत थोड़ा जल्दी निकले तो भूपेश थोड़ी देर से आए महंत के साथ जय सिंह भी निकल लिए, भूपेश बघेल चावला ग्रीन में  रुके लेकिन खाना पानी यानी नमक चावला ग्रीन का नहीं खाया, राजेंद्र चावला महंत खेमे से है तो स्वाभाविक है जब ये बड़े नेता आमने सामने नहीं हुए तो भूपेश भी कैसे उनके समर्थक का नमक उनकी गैरहाजरी में खाते उनका अपना टिफिन साथ चलता, उनके खानसामा ने खाना तैयार किया था वो चावला ग्रीन में रुके लेकिन नमक अपना खाया, महंत और भूपेश खेमे में लड़ाई इतनी है कि उनके समर्थक का खाना खाने से भी इन नेताओं को परहेज है,ये सब तो हुआ लेकिन एक घंटा पीसीसी चीफ से बंद कमरे में क्या बात हुई कोई बताने को तैयार नहीं है  इसको या तो भूपेश जानते है या वैज, पूर्व सीएम ने सभी को कमरे से बाहर जाने को कहा था मलकीत गेंद साथ में थे , दोनों नेता कमरे से जब बाहर निकले तो दोनों के चेहरे में मुस्कुराहट थी , दोनों मुस्कुराते हुए कमरे से निकले, बैज ज्यादा उत्साहीत दिख रहे थे पता नहीं किस बात की मुस्कुराहट थी , बाकी नेता भी इनके मुस्कुराने से सवाल खड़ा कर रहें थे , कुछ खिचड़ी जरूर दोनों नेताओं के बीच पकी पकी थी , लेकिन स्वाद दोनों के अलावा तीसरे को पता नहीं था, चर्चा इस बात की भी थीं कि बैज आए तो सीएलपी लीडर के साथ लेकिन उनके जाते तत्काल पूर्व सीएम बघेल से मिलने उनके कमरे पहुंच गए , बघेल ने भी मौके की नजाकत को समझते हुए तत्काल सबको कमरे से बाहर जाने का आदेश दिया और कमरा लॉक हो गया कई लोग पहुंचे लेकिन क्सी को अन्दर जाने में सफलता नहीं मिली ।

वर्तमान में युवक कांग्रेस चुनाव को लेकर भारी घमासान मचा हुआ बड़े नेता भी मैदान में है युवा कांग्रेस में कब्जे के लिए बड़े नेता शाम दाम, दंड, औरभेद सब अपना रहे है। मारकाट की स्थिति है वर्चस्व की लड़ाई है , अंदर  ही अंदर विधायक सुरंग बना चुके है, कई विधायक दोनो तरह दाँव दे रहे है। मामला काफी गंभीर है । सुनने में आया है कि भूपेश ने बैज को मीठा भी खिलाया वो किसलिए खिलाया ये अभी पड़ताल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *