बिलासपुर,मस्तूरी के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।इस नवीन दायित्व के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए पार्टी द्वारा सौंपे गए इस नवीन दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
साथ ही, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ते हुए उनकी आवाज़ हमेशा बुलंद करते रहेंगे सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए संघर्ष करने को प्राथमिकता देंगे।
जनहित और सामाजिक न्याय के इस संघर्ष में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल , अजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम , छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श सुखदेव भगत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अनुसूचित जाति विभाग, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किये।