पहले प्रयास में कंपनी सेक्रेटरी (CS) बनीं अदीश्री कलारिया जैन – बिलासपुर का गौरव।

*बिलासपुर।* जैन समाज की होनहार बेटी, भारतीय नगर निवासी मनीष-रंजीता कलारिया जैन की सुपुत्री *अदीश्री कलारिया जैन* ने प्रथम प्रयास में ही कंपनी सेक्रेटरी (CS) प्रोफेशनल परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रचा है।

ICSI द्वारा 25 अगस्त 2026 को घोषित CS Professional June 2026 परिणाम में 22 वर्ष की कम उम्र मे अदीश्री ने सफलता प्राप्त की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जैन समाज, परिजनों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से प्राप्त इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर और जैन समाज का नाम रोशन किया है। जैन समाज की ओर से अधिश्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *