मद्रासी होटल,में गंदगी, फूड सेफ्टी विभाग ने किया सील।

बिलासपुर में  दीपक अग्रवाल, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर , के मार्गदर्शन में पुराना हाईकोर्ट के सामने, बिलासपुर स्थित फर्म *मद्रासी रेस्टोरेंट* का जांच किया गया, जांच के दौरान रसोई में साफ सफाई नहीं होने, वेज नॉनवेज खाद्य पदार्थ को एक ही फ्रीजर में रखने, कर्मचारियों द्वारा ग्लव्स नहीं लगाने, पेस्ट कंट्रोल नहीं होने, फ्रीजर की साफ सफाई नहीं होने तथा अस्वच्छ कर तथा अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य पदार्थ बनाने के कारण फर्म के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है साथ ही सुधारात्मक निर्देश दिया गया है, यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अन्य फर्मों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस विभाग में पदस्थ…
Cresta Posts Box by CP