
बिलासपुर-आधी रात हरदेव लाल मंदिर के पीछे गली में बिजली की रोशनी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं इस सूचना पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर दुर से देखा कुछ लोग बिजली रोशनी में ताश पत्तो पर रूपयो का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे को हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेरा बंदी कर रेड किया। कुछ जुआडियान दुरी का लाभ लेकर भाग गये, मौके पर जुआडियान हुसैन अली, सुमित कुमार सिदारा, जय वर्मा, अजय तिवारी को जुआ खेलते रंगे हाथ पकडा ।हुसैन अली पिता इनायक हुसैन उम्र 41 वर्ष साकिन खपरगंज के सामने थाना सिटी कोतवाली के फंड से 1200/- रूपये, पास से 4,000/- रूपये सुमित कुमार सिदारा पिता सनमुख सिदारा उम्र-22 वर्ष निवासी मनोहर टाकिज के पीछे थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के फड से 1000/- रूपये तथा पास से 6,000/- रूपये जय वर्मा पिता राकेश वर्मा उम्र-31 वर्ष निवासी गोंडपारा आदर्श चौक के फड से 1300/- रूपये तथा पास से 4,000/- रूपये अजय तिवारी पिता मयंक तिवारी उम्र-34 वर्ष निवासी दर्जी मंदिर गोंडपारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के फड से 900/- रूपये तथा पास 5000/- रूपये जुमला रकम 23,400/- रूपये, फड से 52 पत्ती ताश और एक जुट बोरी जप्त धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाई की गई।
