प्रदेश के भाजपा नेताओं की लगेगी क्लास,शिव प्रकाश, नबीन,डी पुरंदेश्वरी चेक करेंगे होमवर्क ,नेताओं को मिलेगा गुड या बैड।

बिलासपुर- 17 ,18 जुलाई को प्रदेश के नेताओ का होमवर्क चेक करने आ रहे है मैदान से गायब बीजेपी का जमीनी स्तर पर कोई काम नही है।बड़े नेता केवल फोटो छपाने में सक्रिय है।प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ,सह संगठन मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने नेताओ से लोगो के3 बीच जाने और मिलने जुलने कर उनकी समस्या सुनने के लिए कह रहे है कोरोनाकाल में लोगो की मदद करने को कह रहे है लेकिन एकाध को छोड़कर किसी ने लोगो की मदद नही की न उनके बीच गए। डी पुरंदेश्वरी ने पार्टी को मजबूत करने लोगो की पार्टी की अच्छी बनाने के लिए काम करनेके निर्देश दिए थे।लेकिन ये नेता किसी की सुनते नही ,पूर्व सीएम के सुरक्षा गार्ड अभी सुरक्षा के नाम अपने सुरक्षा गार्ड से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता ,आम आदमी और पत्रकरो को धक्का दिलवाते है। प्रदेश के वरिष्ठ नेता और झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को सुरक्षा गार्ड द्वारा धकियाने की बात जग जाहिर है। आम लोगो के बीच बृजमोहन अग्रवाल को छोड़कर कोई नेता कोरोनाकाल में लोगो की मदद के लिए खुलकर सामने नही आया ,बड़े नेता मोदी सरकार के लोगो को लाभ दिलाने भी नही निकले,कार्यकर्ता उपेक्षित है,जिनके कारण सत्ता गई वो ही फ्रंट में खेल रहे , अगर पार्टी के साथ डी पुरंदेश्वरी और मोदी सरकार को इज्जत बचानी है तो पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन करना पड़ेगा। वरना आम लोगो के बीच पार्टी की छवि पहले ही अच्छी नही है आगे भी यही हाल रहने वाला।अकेले मोदी और अमित शाह कितना भी अच्छा काम कर ले कुछ फर्क पडने वाला नही है । प्रदेश बदलाव जरूरी है ।क्योंकि स्थानीय स्तर पर लोगो को इन्ही नेताओ से मिलना जुलना पड़ता ,और इनकी छवि निष्कयता की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-आधी रात हरदेव लाल मंदिर के पीछे गली में बिजली…
Cresta Posts Box by CP