किसानों को बड़ी सौगात: गन्ने के मूल्य में ₹70 प्रति क्विंटल की वृद्धि, धान खरीदी के लिए 354 नए उपार्जन केंद्र स्वीकृत।

किसान हित में लिए गए निर्णयों के लिए किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

बिलासपुर। प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात दी है। गन्ना उत्पादकों की मांग को ध्यान में रखते हुए गन्ने के मूल्य में ₹70 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा तथा उनकी आय को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।

इसके साथ ही, धान उत्पादक किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में 354 नए धान उपार्जन केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इन केंद्रों के खुलने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे समय एवं परिवहन खर्च की बचत होगी और धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक एवं सुगम बनेगी।

राज्य सरकार के इन किसान हितैषी निर्णयों का स्वागत करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश के समस्त किसानों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री  के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं, भाजपा किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि किसानों के हित में लिए गए ये निर्णय प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाले हैं। गन्ने के मूल्य में वृद्धि और धान उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाने से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा कृषि कार्यों में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की सुविधा, समृद्धि और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए ऐसे निर्णय स्वागतयोग्य हैं। किसान मोर्चा किसानों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार के इन किसान हितैषी निर्णयों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार के सकारात्मक कदम उठाते जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *