नगर निगम सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन निलंबित,व्यापार विहार भू आबंटन को लेकर वीडियों जारी होने पर कार्रवाई।

*निगम कमिश्नर ने किया निलंबित*

बिलासपुर-व्यापार विहार भू आबंटन प्रकरण में सोशल मीडिया और अन्य मीडिया समूह में कथित तौर पर रिश्वत और भ्रष्टाचार से जुड़े वीडियों जारी होने पर सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार देवांगन को निगम कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे ने निलंबित कर दिया है।

 कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन द्वारा व्यापार विहार भू-आवंटन प्रकरण के संबंध में सोशल मीडिया पर दिए गए वक्तव्य, विभिन्न माध्यमों में प्रसारित समाचार तथा रिश्वत जैसे गंभीर कदाचार की श्रेणी से संबंधित बातचीत के वीडियो सार्वजनिक होने से नगर पालिक निगम बिलासपुर की छवि प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है। उक्त घटनाक्रम को प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।इसी परिप्रेक्ष्य में निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत  राजेश कुमार देवांगन, सहायक कार्यालय अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।निलंबन अवधि के दौरान  देवांगन का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय (विकास भवन), नगर पालिक निगम बिलासपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें प्रचलित नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*पूर्व महापौर बोले– राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश, झूठे…
Cresta Posts Box by CP