लोक पारंपरिक त्योहार *ईसर-गौरा महापर्व* का तीन दिवसीय भव्य आयोजन *23 नवंबर से 25 नवंबर तक पुराना पावर हाउस, देवरीखुर्द, तोरवा वार्ड क्र. 42, बिलासपुर* में बड़े ही धूमधाम और आस्था के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से समाज प्रमुख गण, राजनीतिक प्रमुख, जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के सम्माननीय नागरिक और हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। पूरा देवरीखुर्द और तोरवा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
*24 नवंबर की रात्रि* महादेव की भव्य बारात और विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बस्तर और रायगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य दल, मादरी, झांझ और कर्मा दल की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। *25 नवंबर को दोपहर 12 बजे* सर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो देवरी खुर्द से होते हुए तोरवा घाट तक पहुंची और विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
*इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते ने कहा -*
> “लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। भारत की खूबसूरती उसकी संस्कृति, संस्कार और परंपरा में है, और इस पर हमको गर्व करना चाहिए। अपने रीति-रिवाज को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी पहचान और संस्कृति को कभी न भूलें।”
> “ईसर-गौरा सिर्फ एक पर्व नहीं है, यह हमारी आस्था, हमारी एकता और हमारे पूर्वजों की धरोहर है। जब समाज एक साथ खड़ा होता है, तब संस्कृति जीवित रहती है।”
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आयोजन समिति और परते परिवार द्वारा पुष्पमाला और गमछा से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के युवा, महिला और बुजुर्गों का विशेष सहयोग रहा।
अंत में आयोजक *सुभाष सिंह परते एवं परिवार* ने सभी समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधुओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह महापर्व इतना भव्य हो पाया।