बिलासपुर, आईपीएस बद्री नारायण मीणा बस्तर आई जी बनाए गए है , बेहद सक्रिय और बेहत्तर पुलिसिंग की कमांड रखने वाले बद्री नारायण मीणा बिलासपुर साहित कई जिलों के एसपी रहे हंसमुख लेकिन कड़क मिजाज आईपीएस बद्री नारायण मीणा बेहतर पुलिसिंग के जमीनी जानकर है क्योंकि अपने एसपी के कार्यकाल के दौरान लोगों के बीच बेहतर कानूनी व्यवस्था बनाने में कामयाब रहे , बिलासपुर में एसपी रहने के दौरान उनकी पुलिसिंग को लोगो देखा है। पी एच क्यू में लंबे समय से रहने के बाद आईपीएस बद्री नारायण मीणा को बस्तर आई जी का प्रभार दिया गया है, बस्तर आई जी पी सुंदरराज के एन आई ए में जाने के बाद उनको रिलीव करने के साथ आईपीएस बद्री नारायण मीणा को बस्तर आई जी बनाया गया है।