बिलासपुर ,बस क्रमांक सीजी 09 एफ–021 8 का चालक जितेंद्र धुर्वे पिता विसरन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बस स्टैंड के पास कवर्धा जिला कबीरधाम के द्वारा शराब के नशे में बस चलाते हुए प्रेशर हॉर्न का उपयोग करते पाए जाने पर वाहन को खड़ी कराया गया है बस में यात्रियों को बैठाकर इस तरीके से शराब का सेवन कर वाहन चलाना न सिर्फ जोखिम भरा है अपितु कई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही एवं सड़क दुर्घटनाओं के कारक भी हो सकता है इसको दृष्टिगत रखते हुए माननीय न्यायालय प्रकरण तैयार कर पेश किया जा रहा है ताकि यात्री सवारी लेकर बस का इस तरीके से संचालन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश लगाई जा सके। साथ ही समस्त बस मालिक एवं संचालकों को सख्त चेतावनी दी जाती है कि किसी भी प्रकार की यात्री सवारी वाले गाड़ियों में वाहन चालकों की अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन करवा ले एवं स्वयं यह सुनिश्चित करें कि ऐसे वाहनों में किसी भी तरह के नशे के आदि व लापरवाह ड्राइवर नियुक्त न की जावे।