11 नग महंगे स्मार्टफोन, कीमती घड़ियां और नकदी बरामद के साथ दो शातिर चोर पकड़ाए।

 बिलासपुर *सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य* के नेतृत्व में सूने मकानों और उठाईगिरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना सरकंडा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 नग महंगे स्मार्टफोन, कीमती घड़ियां और नकदी बरामद की है।

 मामला (श्याओमी व सैमसंग मोबाइल चोरी – अपराध क्रमांक 949/2025):** प्रार्थी तारकेश्वर साहू (निवासी जोरापारा, सरकंडा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20.06.2026 की दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर उनके कमरे में घुसकर श्याओमी (Mi) और सैमसंग कंपनी का मोबाइल, 02 नग हाथ घड़ी और नगदी रकम (कुल जुमला कीमती ₹40,400/-) चोरी कर ले गया है। सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर नूतन चौक के पास घेराबंदी की। वहां चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी **निखिल सोनी** को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी के 02 नग मोबाइल, 02 नग हाथ घड़ी और नकदी रकम जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला (सिलसिलेवार 09 मोबाइल चोरियों का खुलासा – अपराध क्रमांक 952/2026):** प्रार्थी रामनारायण मिंज (निवासी अशोक नगर, सरकंडा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 02.06.2026 की रात उनके घर से पोको (Poco) और मोटोरोला (Motorola) कंपनी के कीमती स्मार्टफोन चोरी हो गए थे। सरकंडा पुलिस ने संदेही **महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू** को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने मेमोरेंडम कथन में चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि वह गांजा पीने और महंगे मोबाइल रखने का शौकीन है। उसने अशोक नगर, खमतराई, स्वर्णिमा कॉलोनी और बगदई मंदिर के पास सूने मकानों व लेबर मिस्त्री के कमरों से सिलसिलेवार ढंग से कुल **09 नग कीमती स्मार्टफोन** (Vivo, Poco, Motorola, Oppo, Realme, Infinix – कुल कीमती ₹52,499/-) चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शत-प्रतिशत माल बरामद कर जप्त कर लिया है।

निखिल सोनी** पिता स्व. अशोक सोनी (उम्र 24 वर्ष), निवासी: मुक्तिधाम, रामदुलारे स्कूल के पास, सरकंडा,

*जप्त मशरूका-* 02 नग स्मार्टफोन (Mi व Samsung), 02 नग हाथ घड़ी, नगदी रकम |

| महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू पिता श्याम मानिकपुरी (उम्र 22 वर्ष), निवासी: तिफरा यदुनंदन नगर, महामाया तालाब के पास, सिरगिट्टी,

*जप्त मशरूका-•**09 नग महंगे स्मार्टफोन** (Vivo, Poco, Moto, Oppo, Realme, Infinix) कुल कीमती ₹52,499/- |

न्यायिक रिमांड:** दोनों ही मामलों के आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अपराध अजमानतीय होने से दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही के बाद  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बिलासपुर के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, राहुल गांधी बोले पार्टी के प्रति समर्पित रहना है,…
Cresta Posts Box by CP