बिलासपुर 22 जून अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को राजनांदगांव एवं बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे माननीय पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून को दोपहर 1:30 बजे राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर बिलासपुर के लिए रवाना होंगे शाम 4:30 बजे न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में उनका आगमन होगा जहां रात्रि विश्राम करेंगे 24 जून को प्रातः बिलासपुर से बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी