जैविक खेती से ही बीमारी से बच सकते है, खेती और गाय को बचाना है तो जैविक खेती जरूरी, राजेश सिंह।

बिलासपुर: मुंगेली जिले में जिला स्तरीय जैविक एवं प्राकृतिक कृषि कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता बिलासपुर नगर निगम के उपनेता राजेश सिंह उपस्थित रहे, राजेश सिंह ने पारंपरिक जैविक खेती करने  के साथ जैविक खेती से अच्छी फसल लेते है . जिला स्तरीय कार्यक्रम  में किसानों को विष मुक्त खेती करने  और जमीन को प्राकृतिक खेती के द्वारा उपजाऊ पन बनाए रखने के लिए, प्राकृतिक तरीके से नीम और गोमूत्र के द्वारा बना कीटनाशक कैसे उपयोग करना इस संबंध में जानकारी दी. साथ ही बताया कि जमीन की उर्वरकता को बनाए रखने और अचेत उत्पादन के लिए जैविक खेती अपनाए,धरती हमारी मां है इसकी सेवा जहर की खेती से नहीं जैविक खेती से करना होगा तभी उसकी उत्पादन क्षमता और उसका उपजाऊ पन बना रहेगा हमारे पूर्वज इस जैविक खेती के कारण सौ साल तक जीते रहे है हमारी आने वाली पीढ़ी को सिखाना उनको ये बात बताना होगा बुजुर्गों से खेती को उपजाऊ बनाए रखने के लिए उनसे सलाह लेना होगा , पशुधन के उपयोग से जैविक खेती की जा सकती है इसकी पैदावार भी अच्छी है , जैविक खेती का बाजार मूल्य भी अच्छा मिलता है, भाजपा नेता और किसान राजेश सिंह ने कहा कि धरती और गौ माता को है जैविक खेती से बचाना है, जैसे जंगल में किसी कीटनाशक और खाद की जरूरत नहीं पड़ती प्रकृति स्वयं जंगल का रक्षा करती है और उच्च कोटि का पैदावार देती है इसको समझाना होगा, हाइब्रिड खाकर खुद केलिए नहीं ऑनर वाली पीढ़ी के लिए कुछ सहेजना पड़ेगा तभी भावी पीढ़ी हमारा सम्मान करेगी। भाजपा नेता ने गायों को आवारा पशु कहे जाने पर भी आपत्ति की बोले जिस मां ने पाला उसके प्रति ऐसे शब्द का प्रयोग गौ माता का अपमान है इसको रोकना होगा, गया का गोबर धरती खेती के लिए अमृत है राजेश सिंह की जैविक खेती की जानकारी से किसान बेहद प्रभावित हुए ।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू  विधायक एवं पूर्व मंत्री पून्नू लाल मोहले  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक  धरम लाल कौशिक  जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे  किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी  बिलासपुर संभाग के प्रभारी लाल संतोष सिंह  , भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी  किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितेश यादव  और कृषि विभाग के अधिकारी वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,रायपुर, 20जून 2026/ बस्तर के दुर्गम और धुर नक्सल प्रभावित…
Cresta Posts Box by CP