बिलासपुर। बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज के तदर्थ समिति का गठन कल यादव भवन में किया गया जिसके *अध्यक्ष* दिलीप यादव (मस्तूरी) बनाए गए वही *उपाध्यक्ष* उदे राम यादव (उच्चभट्ठी), लतेल राम यादव (बैमा), बोधराम यादव (जलसों), सीखी यादव (टिकरापारा), *महासचिव* हेमंत यादव (घुटकू), *सचिव* शंकर यादव(तोरवा), सुजीत यादव(मंगला), योगेश यादव (बिल्हा), प्रकाश यादव (जबड़पारा),*कोषाध्यक्ष* नीरज यादव तथा *विशेष सलाहकार* के रूप में शिवशंकर यादव, अनिल यादव, कृष्ण कुमार यादव प्रमुख हैं। अध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज के पंजीयन हेतु आवेदन दी गई है। समिति ने यह निर्णय लिया है कि जिला में निवासरत प्रत्येक देसहा यादव बंधुओं के घर से एक सदस्य बनाया जाएगा उसके बाद सर्वसहमति से जिला पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा, जिसमें बड़े बुजुर्ग, युवा साथी और महिलाओं को शामिल कर उनकी भी समिति बनाई जाएगी। देसहा यादव समाज ने यह निर्णय लिया है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना,नशा मुक्त समाज निर्माण करना,महिलाओं और युवाओं को सार्थक मंच मिले ऐसा प्रयास करना तथा यादव समाज के नाम पर गंदी राजनीति करने वालों का समाज से दरकिनार करना आदि प्रमुख है।