बिलासपुर के कोटा विधान सभा में कोल वाशरी की स्थापना हो रही है छोटे स्तर के कांग्रेस नेता कार्यकर्ता इसका विरोध ग्रामीण के साथ कर रहे है ,भाजपा कांग्रेस का कोई बड़ा नेता ग्रामीणों के साथ नहीं है , इसकी कई तरह की चर्चा कोटा के ग्रामीण कर रहे है आदिवासी और स्थानीय लोगों इस कोल वाशरी से पर्यावरण, खेत घर बीमारी से डरे हुए है प्रशासन सुनवाई करेगा 19तारीख को इसकी सुनवाई है, लोग 18को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे, फिर जन सुनवाई का विरोध भी करेंगे, बेचारे ग्रामीण परेशान है उनकी कोइ सुन नहीं रहा इसलिए ग्रामीण कांग्रेस के छोटे और सक्रिय कांग्रेसियों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।, कोल वाशरी से पहले ही बिलासपुर प्रदूषित है और धीरे धीरे प्रदूषण और बढ़ रहा है , शासन प्रशासन लगातार इनको अनुमति दे रही है ग्रामीण विरोध करते है , कोटा का मामला भी अब तूल पकड़ने वाला है।