बिलासपुर अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में एवं ओमान में तीन भारतीय नविको के हत्या के विरोध में आज युवा कांग्रेस द्वारा सुभाष चौक सरकंडा में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन
बिलासपुर। अमेरिका एवं अन्य देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ सामने आ रही चिंताजनक घटनाओं तथा हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, साथ ही ओमान में तीन नविको की हत्या के विरोध में आज सायं 7:00 बजे सुभाष चौक, सरकंडा में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया ।
इस दौरान युवा कांग्रेस एवं नागरिकों के द्वारा हाथों में मोमबत्ती लेकर तथा काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान तथा भारत के राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करना है।
आयोजकों ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ होने वाली हिंसा, भेदभाव एवं अन्य घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसी प्रकार की हिंसा या कानून-व्यवस्था प्रभावित करना नहीं, बल्कि भारतीयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान के प्रति अपनी चिंता और एकजुटता व्यक्त करना है।
: सुभाष चौक, सरकंडा, में विरोध पप्रदर्शन किया।
हिमांशु राई ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सरकंडा
मयंक सिंह गौतम उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस शहर जिला
विकास ठाकुर प्रदेश महासचिव nsui, शैलेश कश्यप, वासु सोनी, सोमी ध्रुव, जफ़र मेमन, सागर यादव आदि युवा मौजूद थे।