बिलासपुर,जापान से “अंडर 18 एशिया कप “ हॉकी टूर्नामेंट जीतकर अपने देश , छत्तीसगढ़ राज्य , और बिलासपुर शहर, का नाम रोशन करने वाले “अवि मानिकपुरी”का पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन के द्वारा मेमनटो और शाल देकर सम्मान किया।एवम पूरी टीम उनके पूरे परिवार को ढेर सारी शुभकामनाये दी। कांग्रेस के प्रदेशप्रवक्ता अभय नारायण राय, महेश दुबे टाटा .जावेद मेमन, अयाज खान.वकार खान.असुतोष शर्मा.ओमंकार यादव ने बिलासपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय जगत में बिलासपुर का नाम रोशन करने वाले अवि मानिकपुरी का सम्मान करते हुए कहा है कि
अवि मानिकपुरी बिलासपुर का ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ का प्रथम खिलाड़ी है जिसने जापान में भारत को रिप्रेजेंट किया और एशिया कप ले कर वापस भारत लौटे। भारत को गोल्ड मेडल जीतने वाले अभी के प्रदर्शन से बिलासपुर के खेल प्रेमियों में तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। और शहर के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय जगत पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। और शहर के खिलाड़ियों को हॉकी के क्षेत्र में आगे आने के लिए सशक्त माध्यम होगा।