व्यापार विहार के व्यापारियो के विश्वास को बनाए रखने के लिए संघ का बड़ा फैसला, नकली सामान बेचने वालों की सदस्यता होगी खत्म।

बिलासपुर, व्यापार विहार में पिछले दिनों  सर्फ, ईनो, सिगरेट, एवरेस्ट मसाला जैसे नकली सामान पकड़े जाने से व्यापारी चिंतित है सालो से व्यापार कर रहे व्यापारियों ने इसे व्यापार विहार मंडी के सम्मान के खिलाफ माना है , बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नानक राम खाटूजा ने कहा कि व्यापार विहार प्रदेश की प्रमुख मंडियों में से एक है रोजाना करोड़ों रुपए का कारोबार होता है अधिकांश व्यापारी कंपनी से माल मांगते है लेकिन कुछ व्यापारी इतनी बड़ी मंडी के सम्मान से खिलवाड़ कर रहे है , व्यापार विहार के व्यापार के विश्वास को खत्म करने काम काम कर रहे ऐसे व्यापारियों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करे हम प्रशासन के साथ है बल्कि प्रशासन को नकली माल जहां से आ रहा है उसके मूल जगह पर कार्यवाई करना चाहिए, बिलासपुर मर्चेंट असोसिएशन तो ऐसे व्यापारियों की सदस्यता समाप्त करेगा, जनता के हित में और उसके विश्वास को कायम रखने गलत काम करने वाले व्यापारियों पर कार्यवाई का संघ ने समर्थन किया है और खुद भी कड़ा फैसला लेकर जनहित में काम किया और व्यापार विहार के सम्मान को कायम रखा है। प्रेस वार्ता में बिलासपुर मर्चेंट एसोशिएशन के अध्यक्ष नानक राम खाटूजा,, सुनील संथालिया, सचिव जे पी मित्तल, सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की…
Cresta Posts Box by CP