बिलासपुर, रमजान के रोजे के बाद ईद नमाज के बाद ईद का त्यौहार भाई चारे के साथ लोगो ने मान्य एक दूसरे को बधाई देते हुए अमन चैन की दुआ की। कांग्रेस नेता समीर अहमद बबला के घर भाजपा और कांग्रेस के नेताओ ने पहुंच कर बधाई सेंवई की मिठास सबके मुंह में घुल गई , कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक , भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, पूर्व मेयर रामशरण यादव, अरपा प्राधिकरण के पूर्व सदस्य महेश दुबे अभय नारायण राय, विजय केशरवानी, जितेंद्र पांडे,पंकज सिंह बाटू सिंह, धर्मेश शर्मा, बद्री यादव, मनोज तिवारी, अनील गुलहरे , विशम्बर गुलहरे सहित कई नेता मौजूद थे। खास बात ये है समीर अहमद बबला के घर हर साल ईद में कांग्रेस भाजपा के नेता मिलते है , घंटों बैठ कर चर्चा करते है, बबला के घर की सूखे मेवे से बनी सेंवई का स्वाद नहीं खाने वाले को भी खाने के लिए मजबूर कर देती है।
