
बिलासपुर,शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल द्वारा दिनांक 22 मार्च 2026 को एक भव्य, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम “Education Expo 2026” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के विभिन्न कोने से छात्र -छात्राएं सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा एवं सटीक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
कार्यक्रम का आयोजन कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अटल श्रीवास्तव की अध्यक्षता, निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयास एवं योगदान सराहनीय रहे हैं, जिनके कारण ऐसे नवाचारी एवं छात्रहितकारी कार्यक्रमों को बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ वक्ता विद्यार्थियों को विषय चयन, उच्च शिक्षा, नई शिक्षा नीति एवं करियर के विविध अवसरों पर विस्तृत जानकारी देंगे।
विशेष आकर्षण – प्रतिष्ठित विशेषज्ञ वक्ताओं की उपस्थिति
डॉ. जवाहर सुरी सेट्टी-
भारत सरकार की शिक्षा नीतियों से संबंधित
रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष व एडवाइजर डॉ.जवाहर सुरी सेट्टी शिक्षा नीतियों, स्किल डेवलपमेंट एवं भविष्य की शिक्षा प्रणाली पर मार्गदर्शन देंगे।
इस अवसर पर डॉ. जवाहर सुरी सेट्टी की गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को विशेष बनाएगी। डॉ. सुरी सेट्टी एक प्रख्यात मनोवैज्ञानिक, फ्यूचरिस्ट, TED स्पीकर, सरकारी सलाहकार, बेस्टसेलिंग लेखक एवं नवाचारक हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन से मनोविज्ञान में डॉक्टरेट प्राप्त की है तथा हाल ही में उन्हें न्यू इंडियन एक्सप्रेस द्वारा भारत के शीर्ष 24 नीति-निर्माताओं में शामिल किया गया है।
प्रख्यात शिक्षाविद एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शक
मिस्टर सैयद फाजिल
विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन देते हुए करियर निर्माण के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।
इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है, जिनमें सी.वी.रमन यूनिवर्सिटी, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज, इटोपिया,डी.एल.एस.कॉलेज, बीइंग एसेट्स, अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस तथा संकल्प लर्निंग क्लासेस शामिल हैं। इन संस्थानों के विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रदर्शन के कार्यक्रम
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण रहेंगे—
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,टैलेंट हंट, गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियां रचनात्मक गतिविधियाँशामिल हैं।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
इस भव्य एक्सपो में शैक्षणिक प्रदर्शनी, नवाचार एवं प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जहाँ आगंतुक विविध प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
विद्यालय प्रबंधन के प्रेरणादायक वक्तव्य
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि
“आज के प्रतिस्पर्धी युग में सही समय पर सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। यह एक्सपो विद्यार्थियों को उनके भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
विद्यालय के डायरेक्टर श्री एस.के. जन्नास्वामी ने अपने संदेश में कहा कि-
“हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।”
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जी.आर.मधुलिका ने बताया कि-
“कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरे उत्साह के साथ की जा रही हैं। हमें विश्वास है कि यह एक्सपो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और उन्हें अपने करियर के प्रति जागरूक बनाएगा।”
विशेष आमंत्रण
विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस आयोजन को सफल बनाएं।
एजुकेशन एक्सपो 2026 – आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम है।
