आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन ।

बिलासपुर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में “जहाँ हमारा हित निहित है” विषय पर एक विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता तथा भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप सही मार्ग चुनने के लिए प्रेरित करना था।

सत्र में विद्यार्थियों को बताया गया कि भविष्य में विकास और सफलता के लिए किस प्रकार सही संस्थान एवं मार्गदर्शन का चयन किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए संकल्प कोचिंग के माध्यम से उपलब्ध मार्गदर्शन के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रुचि और सीखने की शैली को समझने के लिए मस्तिष्क प्रभुत्व परीक्षण (Brain Dominance Test) भी कराया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता और अध्ययन की उपयुक्त दिशा को समझने में सहायता मिली।

इस सत्र मे निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई –

प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी ताकत और क्षमता को पहचानना चाहिए।

हर व्यक्ति की रुचि और पसंद अलग-अलग होती है।

अलग-अलग विषयों को सीखने के तरीके भी भिन्न होते हैं।

प्रत्येक विद्यार्थी किसी न किसी विषय में विशेष रूप से दक्ष होता है, जबकि कुछ विषयों में उसे अधिक अभ्यास की आवश्यकता होती है।

यह सत्र चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एस. के. जनस्वामी, प्राचार्या जी. आर. मधुलिका, निदेशक मंडल तथा विषय विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अहमदाबाद से आए विषय विशेषज्ञों ने अपने अनुभवों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इनमें रसायन विज्ञान में 11 वर्षों का अनुभव रखने वाले श्री सत्येंद्र शिवम मिश्रा, 12 वर्षों के अनुभव वाले श्री विकास शुक्ला तथा 11 वर्षों के अनुभव वाले श्री मुकेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्राचार्या जी. आर. मधुलिका ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए, तभी वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

डायरेक्टर एस. के. जनस्वामी ने कहा कि सही मार्गदर्शन और अनुशासित प्रयास से ही विद्यार्थी अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र में अपार संभावनाएँ निहित होती हैं। आवश्यकता केवल अपनी क्षमताओं को पहचानने और सही दिशा में मेहनत करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, जब सरकार थी तो छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय…
Cresta Posts Box by CP