बिलासपुर,रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह चापी जलाशय में संपन्न हुआ विधायक अटल श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री भी शामिल हुए
होली एक ऐसा त्योहार है जो लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करता है । इस त्यौहार में लोगों के बीच सभी तरह के भेद खत्म हो जाते है । उक्त उद्गार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (कोटा )द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने व्यक्त किए ।
उन्होंने आगे कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर बधाई के पात्र है जो इन्होंने इतने शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया ।
नगाड़े और ढोलक के थाप और फाग गीत के धुन ने कार्यक्रम में ऐसा समा बांधा कि इसमें विधायक अटल भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए । रंग गुलाल के साथ फूलों की होली ने सभी लोगों का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री , कांग्रेस नेता आदित्य दीक्षित , पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे , जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक महेश दुबे नरेंद्र बोलर पंच राम सूर्य वंशी अभय नारायण राय ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी , अश्वनी उद्देश्य ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन यासीन खान ने और आभार प्रदर्शन शीतल जायसवाल में किया ।
इस अवसर पर मदन कहरा , रवि परिहार, गोवर्धन आमों , संतोष साहू, कृष्णा साहू, अभिषेक मिश्रा , सावन यादव , रॉकी अनुरागी , कुल दीपक दुबे, सुनील अग्रवाल पार्षद , शिवा पांडे , बीना मसीह , नाजरा खान , जशवंत जायसवाल , जगन्नाथ आर्मो, आशीष शर्मा , नीरज जायसवाल , संजय जायसवाल , कान्हा गुप्ता , सबलू पांडे , कपिल जायसवाल , ए के राय , हंस मनी महंत , संजू जायसवाल , अनिल जायसवाल , महावीर साहू , अजय दुबे , अमित दुबे , राजेश ठाकुर , अगर दास मानिकपुरी , रामनीहोरा कमलशेंन , संतोष सोनी , जनार्दन भोसले ,नेतराम साहू नीलू सिंह ठाकुर , सुश्री शुक्रिता पोर्ट, श्यामा मानिकपुरी , कमल साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
