बिल्हा केवल मेरी विधानसभा नहीं, बल्कि मेरे जीवन और संघर्ष की कर्मभूमि है ,धरम लाल कौशिक।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विधानसभा बिल्हा के सभी मंडलों के सयुंक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल*

– कार्यकर्ताओं का समर्पण सेवा ही विकास के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है*

बिलासपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बिल्हा विधासभा अंतर्गत बिल्हा, बोदरी, बरतोरी एवं तिफरा सिरगिट्टी तथा पथरिया और सरगांव मंडल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सम्मेलन में संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया तथा एकजुट होकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया और संगठन कि मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क विस्तार एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु सतत प्रयास करें तथा संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करें।

इड मौके पर उन्होंने कहा कि बिल्हा केवल उनकी विधानसभा नहीं, बल्कि उनके जीवन और संघर्ष की कर्मभूमि रही है।भाजपा का हर एक कार्यकर्ता परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण सेवा और विकास के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्रेडा अध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी , जिला प्रभारी महापौर  रामू रोहरा , एसआईआर प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगातार लम्बे समय से…
Cresta Posts Box by CP