
बिलासपुर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर /ग्रामीण ) द्वारा 21 दिसम्बर को नेहरू चौक में विरोध–प्रदर्शन किया गया, कांग्रेसजन हाथो में तख्ती लेकर केंद्र सरकारविरोध नारे बाज़ी की
कांग्रेसजन पहले कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए फिर नारा लगाते हुए नेहरू चौक गए । नरेन्द्र मोदी मुर्दा बाद, अमित शाह मुर्दा बाद ,देश की सम्पत्ति बन्द करो बन्द करो, योजनाओ के नाम बदलना बन्द करो -बन्द करो ।
ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कभी मनरेगा को ताबूत की आखिरी कील बोलकर उपहास उड़ाते थे ,पर इससे इनका दिल नही भरा और उसका नाम बदल कर ” व्ही बी जी राम जी ” रख दिया , उसमे ऐसे ऐसे प्रावधान किया गया है कि भविष्य में योजना बन्द हो जाये , केंद्र सरकार ने मनरेगा की राशि को जो पहले केंद्र सरकार 90% और राज्य सरकारें 10% देती थी ,अब 60/40 प्रतिशत कर दिया गया ,जबकि राज्य सरकारें पहले से कर्ज में डूबे हुए है, फिर ऐसे में मनरेगा में 40 % पैसा कहां से देंगे और राज्य सरकार पैसा नही देगी तो केंद्र सरकार अपना हिस्सा नही देगी जैसा कि अन्य योजनाओं होता है , और यह योजना स्वमेव बन्द हो जाएगा ।
शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गरीबो को 100 दिन रोजगार सुनिश्चित करने के लिए मनरेगा योजना लागू किया जिससे गरीबो को रोजगार का पर्याप्त अवसर मिलता था और ग्रामीण क्षेत्रो में भुखमरी जैसी समस्या दूर हो गई थी लोग खुशहाल जीवन जी रहे थे पर नरेन्द्र मोदी सरकार को यह भी रास नही आया और उसने नाम बदलकर व्ही बी जी राम जी रख दिया ,केंद्र सरकार ने 125 दिन रोजगार देने की गारंटी के नाम पर बड़ा खेल खेला है उसने एक निश्चित राशि तय की है , उस राशि के खत्म होने पर और राशि जारी नही की जाएगी ,इससे स्पष्ट है कि रोजगार सृजन 125 दिन तक नही चल सकता और ग्रामीण बेरोजगारों को 100 दिन रोजगार मिल जाये सम्भव नही है।
पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार कांग्रेस के सभी जनहित योजनाओ को बंद कर रही हैपूर्व अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करते है पर किसी की मन की बात सुनते नही है
,आज किसान,मजदूर,गरीब ,मध्यम -निम्न आय वाले परिवार को जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, भाजपा सरकार उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए कोई कसर नही छोड़ती है पर गरीब जनता को थोड़ी भी राहत देने से परहेज करती है, आज राजस्थान -मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ तक कि जंगले काटी जा रही है,वन्य प्राणी शहर-गांव की ओर पलायन कररहे है वनस्पतियां खत्म की जा रही है केवल चन्द मित्रो के लिए देश मे गरीब जनता और वन्य प्राणी के आशियाना छीना जा रहा है ,आज भाजपा सरकार लोकतंत्र की परिभाषा बदल दी है ,जिससे आने वाले समय मे देश के अंदर गंभीर आर्थिक वातावरण निर्मित होने की आशंका है,
प्रदर्शन में ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय,,देवेंद्र सिंह,आशीष गोयल, जितेंद पांडेय,भुवनेश्वर यादव,राकेश शर्मा,समीर अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, , लक्ष्मीनाथ साहू,झगरराम सूर्यवंशी,रणजीत सिंह,चित्रकान्त श्रीवास,सीमा घृटेश,शिल्पी तिवारी,स्वर्णा शुक्ला,रमाशंकर बघेल,, सेअंतोष दुबे,अजय यादव,,अन्नपूर्णा ध्रुव,सुमन मरकाम,शुभ लक्ष्मी सिंह,सुदेश नन्दिनी,बद्री यादव,,विनय शुक्ला,राकेश केसरी,,,महेतराम सिंगरौल,संतोष पिप्पलवा,अजय काले, आदि उपस्थित थे।
