
बिलासपुर दिल्ली/रायपुर । 05 फरवरी 2026
बिलासपुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन का दिल्ली आजकल राजनीतिक हलचल का केंद्र बन गया है , कभी सीएम साय, डिप्टी सीएम साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साव और मंत्री मंडल के सदस्य की बैठक होती है कभी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रविशंकर जैसे पुराने नेता सांसद निवास पर रात्रि भोज पर इकट्ठे होते है कभी उदघाटन के बहाने भोज होता राजनीतिक गलियारों के साथ लोग इर उनके समर्थक भी इस मायाजाल को समझने का प्रयास कर रहे है। सब अपना अपना कयास लगा रहे है , ब्रजमोहन अग्रवाल एक ऊर्जा वान और मेहनती नेता है पार्टी लाइन पर चलने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने एक जननेता के साथ पार्टी के मजबूत झंडाबरदार भी है उनके काम करने की शैली से पार्टी के नेता भी प्रभावित रहते है इसलिए उन्हें प्रचार खासकर उपचुनाव की जिम्मेदारी दी जाती है फिलहाल सांसद का दिल्ली निवास चर्चा का केंद्र बना हुआ है अब ताजा मामले राहुल गांधी प्रियंका गांधी उर दिग्विजय सिंह के साथ की गुफ्तगू का है , राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चा हो रही है, कोईभावी राजनीत से जोड़ रहा है , कूटनीतिक बता रहा ही कोई कह रहा बृजमोहन अग्रवाल सबसे मिलने वाले सर्वमान्य नेता है , कोई बात रहा ये मीटिंग केवल इत्तेफाक नहीं है बड़े नेता है कोई मुलाक़ात बेवजह नहीं, राजनीतिक गलियारे में ये भी चर्चा है कंही कहीं कोई राजनीतक बवंडर का संकेत तो नहीं है, एक नेता ने कहा कि ब्रजमोहन प्रदेश के नेता है सबके सुखदुख मेंखंडे खड़े होने वाले है यही वजह की उनका जनाधार है,अब फिर से नई राजनीतिक हलचल उनके बंगले से लेकर संसद के गलियारे तक में दिखाई दे रही है। राहुल प्रियंका से गुफ्तगू के बीच दिग्विजय की उपस्थिति को खास माना जा रहा है , क्या दिग्विजय मार्गदर्शक की भूमिकुमे है , ऐसी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई वरिष्ठ नेता और सांसद विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के लिए शामिल हुए। जिसका मुख्य उद्देशय प्रधानमंत्री के “सबका साथ सबका विकास” के मूलभूत विज़न को संसद के बजट सत्र के माध्यम से प्रभावी रूप से आगे लेकर चलना था।
