शहर की स्ट्रीट लाइटे बंद शहर कांग्रेस करेगी आन्दोलन , शहर अध्यक्ष ने दी निगम को चेतावानी।

*कांग्रेस की चेतावनी तीन दिवस के भीतर निगम के अंतर्गत आने वाले स्ट्रीट लाइट दुरुस्त नहीं हुए तो कांग्रेस गिफ्ट करेगी मोमबत्ती व लालटेन निगम ऑफिस को*

 जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  सिधांशु मिश्रा  द्वारा बताया की बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 50% से अधिक की संख्या में बिलासपुर की स्ट्रीट लाइट या तो काम नहीं कर रही है या बंद पड़ी हुई है सड़क किनारे लगे कई स्ट्रीट लाइट बद हाल स्थिति में है, जिसका सुधार करना अत्यंत आवश्यक है, चुकी रात की समय शहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निगम के स्ट्रीट लाइटों का बंद होना कई प्रकार की दुर्घटनाएं घटनाओं की स्थिति को संभावित करती है इस हेतु बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने की आवश्यकता है,

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं बिलासपुर जिला प्रभारी  अरुण साहू  है फिर भी बिलासपुर जिले की व्यवस्था लचर स्थिति मे है, फिर सोचिये पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का क्या हाल होगा,

तीन दिवस के भीतर बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत व दुरुस्त करवाये ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं और असुविधा से बचा जा सके, यदि तीन दिवस के भीतर बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्ट्रीट लाइटों की दुरुस्तीकरण व मरम्मत कार्य यदि नहीं होता तो बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बिलासपुर नगर निगम ऑफिस जाकर क़े निगम ऑफिस में मोमबत्ती व लालटेन उपहार व गिफ्ट के रूप में प्रदान करेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*अवैध नशे के कारोबार एवं अवैध आयुध के अंतर्राज्य गिरोह…
Cresta Posts Box by CP