
*वार्ड 29 चुनाव के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 31 सदस्य चुनाव संचालन समिती
वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबाहर उपचुनाव में मतदान 1 जून को होना है, मैदान में कांग्रेस और भाजपा मुख्य रूप से आमने सामने है।
परंपरागत रूप से कांग्रेस का गड़ माने जाने वाला इस वार्ड में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरने की त्यारी में जुट गई है, इसी के मद्देनजर बिलासपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने सुव्यवस्थित ढंग से चुनाव में उतरने के लिए 31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है।
चुनाव संचालन समिति शहर के सभी वरिष्ठ जन, वार्ड क्र 29 की वार्ड समिति, बूथ समिति, वार्ड के नेता गण, कार्यकर्ता गण एवम आम जनमानस के साथ समन्वय स्थापित कर के सभी 8 बूथों के लिए विशेष रणनीति तैयार कर के उच्च स्तरीय कार्य योजना को दिशा प्रदान करेगी।
वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव हेतु 31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिती इस प्रकार है:
महेंद्र गंगोत्री शैलेश पाण्डेय श्रीमती इंग्रीड मैक्लिउड राम शरण यादव विजय केशरवानी प्रमोद नायक ,राजेश पाण्डेय,विजय पाण्डेय ज शेख नज्जुरुद्दीन भरत कश्यप रविंद्र सिंह , नरेंद्र बोलर राकेश शर्मा , समीर अहमद ,पंकज सिंह ,शिबली मिराज खान तजम्मुल हक, रामा बघेल श्रीमती सीमा घृतेश,श्रीमती पिंकी बत्रा,श्रीमती शिल्पी तिवारी सुश्री स्वर्णा शुक्ला , स्वप्निल शुक्ला राजकुमार तिवारी , संतोष गर्ग , शेरू असलम , रंजीत सिंह श्इब्राहिम खान ,अखिलेश गुप्ता , परदेसी राज ,चित्रकांत श्रीवास
