पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शीतकालीन सत्र 2025 में प्रस्तुत अनुरपूरक बजट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार।

*कहा – छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा दे रही साय सरकार*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शीतकालीन सत्र 2025 के तीसरे दिन प्रस्तुत अनुपूरक बजट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार माना है। यह अनुपूरक बजट कुल 35000 करोड़ का बजट है। जिसमे केवल बिलासपुर जिले के लिए बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार हेतु 150 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि हमारा मूल बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट था और अब जो 35 हजार करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया गया है यह बजट मेरे विधायकी काल में अब तक का सबसे बड़ा बजट है और जिस तरह से बजट का आकार बढ़ा है निश्चित रूप से विजन 2047, कमिटमेंट और जनता से किये गये वादों को ध्यान में रख कर किया गया है कि किस तरह हम छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़वासियों को लाभ पहुंचा सके इन तमाम बातों को ध्यान में रख कर यह बजट प्रस्तुत किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सभी जनहित के विषयों जैसे सड़क, पुलिया, सिंचाई व्यवस्था एवं स्टेट कैपिटल रिजन जो छत्तीसगढ़ के लिए नया कान्सेप्ट है जिसमें किसानों को 3100 रु क्विंटल में धान खरीदी, महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 1000 रु आदि चीजों के लिए राशि रखी है। 

श्री कौशिक ने कहा कि बिलासपुर जिले के एयरपोर्ट के विस्तार हेतु 150 करोड़ रु का प्रावधान रखा गया है। जिसके लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी आभार व्यक्त करता हूं। श्री कौशिक ने कह कि जिस तरह छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश को विकास की एक नई दिशा दे रही है इससे स्पष्ट हो गया है कि विकसित छत्तीसगढ़ कि यात्रा शुरु हो चुकी है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्त्व में छत्तीसगढ़ सरकार विकास की नई आयामों को छु रहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय में इस बजट के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रभावशाली एवं आर्थिक सक्षमता वाला राज्य बनके उभरेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
एपीएल से बीपीएल कार्ड में परिवर्तन को लेकर पूछें सवाल …
Cresta Posts Box by CP