राशन कार्ड के मुद्दे पर विधायक सुशांत ने खाद्य मंत्री को घेरा ।

एपीएल से बीपीएल कार्ड में परिवर्तन को लेकर पूछें सवाल 

बिलासपुर रायपुर-छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को राशन कार्ड के मुद्दे पर जमकर घेरा। फर्जी तरीके से बनाए जा रहे राशन कार्ड को लेकर खाद्य मंत्री से सवाल पूछें । मंत्री के जवाब सुनकर विधायक सुशांत ने कहा कि विभाग के अफसर झूठ बोल रहे हैं। भ्रष्टाचार को खुलेतौर पर संरक्षण दिया जा रहा है। विधायक के सवाल पर मंत्री निरुत्तर हो गए। राशन कार्ड के मुद्दे पर सदन गरम रहा।

विधायक सुशांत शुक्ला ने राशन कार्ड को सवाल पूछा था कि क्या बिलासपुर जिला अंतर्गत वर्ष 2023 से नवम्बर, 2025 की अवधि तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु एपीएल राशनकार्डधारियों को परिवर्तित कर बीपीएल राशनकार्ड जारी किया गया है? यदि हां तो कितने राशनकार्ड परिवर्तित किए गए हैं? विकासखण्डवार वर्षवार जानकारी उपलब्ध कराएं ? विधायक ने यह भी पूछा कि क्या एपीएल राशन कार्ड से बीपीएल राशन कार्ड परिवर्तित करने के लिए हितग्राहियों से सहमति ली गई? यदि नहीं तो कारण बताएं? इस हेतु दोषी अधिकारियों पर क्या-क्या कार्यवाही की गई ? क्या उक्त कार्य में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई ? यदि हां तो क्या कार्यवाही की गई ? खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जब दिया तो विधायक ने मंत्री के जवाब को नकारते हुए कहा कि मंत्री का जवाब तथ्यात्मक रूप से गलत है। जिला प्रशासन ने फर्जी राशन कार्ड के मामले में चार एफआईआर कराया है। विधायक ने मंत्री से फिर पूछा कि क्या जिला प्रशासन ने एफआईआर गलत कराया है। विधायक के सवालों का मंत्री के पास जवाब ही नहीं था। मंत्री की चुप्पी के बीच विधायक सुशांत ने कह खाद्य विभाग के अफसर मंत्री को धोखे में रख रह गड़बड़ी करने वालों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।

विधायक के तीखे तेवर और सवाल के बीच मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान भी यह सवाल आया था। कलेक्टर कीअध्यक्षता में जांच के लिए समिति बनी थी। पूरे मामले की जांच कराई गई है। जांच के बाद जानकारी मिली कि 19 राशन कार्ड को एपीएल से बीपीएल में परिवर्तित किया गया है। 15 कार्ड सहमति से एपीएल से बीपीएल में बदला गया। चार कार्ड बिना जानकारी के बीपीएल में बदले गए। 

सुशांत ने कहा कि मंत्री का जवाब पूरी तरह गलत है

मंत्री द्वारा सदन में जवाब पेश करने के बाद विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि जो जवाब आया हैं वह पूरी तरह झूठ है ,हाथों में दस्तावेज लहराते हुए कहा कि मेरे पास पूरे दस्तावेज हैं। विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपकी अनुमति हो तो दस्तावेज सदन के पटल पर रख देता हूं। विधायक सुशांत ने कहा कि 250 ऐसे राशन कार्ड है जो पूरी तरह फर्जी है। इनके दस्तावेज मेरे पर अभी उपलब्ध है। भ्रष्टाचारियों को अफसर लगातार संरक्षण दे रहे हैं। गरीबों के राशन पर ऐसे लोग डाका डाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,रायपुर 17 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र…
Cresta Posts Box by CP