
बिलासपुर ,बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम हरदी के बूथ क्रमांक 132 पर मन की बात के 127वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्रामीणों ने बड़े उत्साह और ध्यानपूर्वक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचार सुने।
इस मन की बात कार्यक्रम में अंबिकापुर नगर निगम की एक प्रेरणादायक पहल का उल्लेख किया गया, जिसके अंतर्गत नगर निगम द्वारा “प्लास्टिक के बदले भोजन और नाश्ता” उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल न केवल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचाने का एक उत्कृष्ट प्रयास भी है।
