
बिलासपुर, एसएसपी रजनेश सिंह ने रिश्वत लेने वाले सिपाही को सस्पैंड कर दिया है सिपाही गजपाल जांगड़े का वीडियो वायरल हुआ जिसमें नोट गिन रहा है और बिस्तर पर नोट का बंडल पड़ा हुआ , इस मामले को एस एस पी राजनेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया है , पुलिस की छवि को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए एसएसपी ने जनता के बीच भी मेसेज देने का। प्रयास किया है। ग्रामीण इलाके में पुलिस की शिकायत बहुत आ रही है तखतपुर टी आई को भी इसी हरकत के चलते कप्तान ने हटाया था , ऑनलाइन पैसे के डिमांड पर भी एसएसपी ने कार्रवाई की है अब ताजा मामला मस्तूरी के पचपेड़ी थाने का है जहां आरक्षक पर एस एस पी में कार्रवाई की है।
