विजयदशमी पर विधायक अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ।

बिलासपुर,बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी पर पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक  अमर अग्रवाल ने शहरवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी वर्गों की समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा कि आदिशक्ति जगज्जननी माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे।

अपने संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विजयदशमी आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह पर्व भगवान श्रीराम की मर्यादा, धर्म और सत्य पर आधारित जीवनशैली का स्मरण कराता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सदाचार और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि आधुनिक संदर्भों में विजयदशमी का सार्थक संदेश तभी है जब हम अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों का विकास करें और समाज को एक सकारात्मक दिशा दें।

 *शहरभर में रावण दहन कार्यक्रमों में रहे मुख्य अतिथि* 

शहर की विभिन्न समितियों द्वारा आयोजित सार्वजनिक दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रमों में नगर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शाम 6 बजे उन्होंने फुटबॉल मैदान, बुधवारी बाज़ार में आयोजित रावण दहन में भाग लिया। तत्पश्चात 6:30 बजे नगर निगम द्वारा आयोजित पुलिस ग्राउंड सिविल लाइन में रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इसके बाद 7 बजे मनोहर टॉकीज़ के पास जूना बिलासपुर स्थित संघ कार्यालय में शस्त्र पूजन में शामिल होकर  अग्रवाल 7:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में पुतला दहन के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इसके उपरांत 8 बजे पुराना बस स्टैंड, 8:30 बजे नूतन चौक सरकंडा तत्पश्चात 8:45 बजे साइंस कॉलेज मैदान और 9 बजे चांटीडीह साथ ही 9:30 बजे आदर्श दुर्गोत्सव समिति द्वारा रिवर व्यू में आयोजित सार्वजनिक दशहरा समारोहों में सम्मिलित होकर नागरिकों को विजयदशमी की बधाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*विजयादशमी पर आत्मसमर्पण की गूंज – बीजापुर में 103 नक्सलियों…
Cresta Posts Box by CP