बिना नम्बर प्लेट स्पीड बाइकर्स पकड़ाए, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई।

बिलासपुर ,थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा रामसेतु एवं राजेंद्र नगर चौक क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुल 11 स्पीड बाइकर्स/मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई।

इनमें से *6 मोटरसाइकिलें, जिनकी आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी, को धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत जप्त किया गया है* वहीं अन्य 5 मोटरसाइकिलों पर, जिनमें कहीं आगे तो कहीं पीछे नंबर प्लेट नहीं थी अथवा अधूरी नंबर प्लेट पाई गई, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस प्रकार की आकस्मिक चेकिंग कार्रवाई लगातार जारी है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी सख़्त कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक*…
Cresta Posts Box by CP