बीएसएनएल में ग्राहकों की संख्या बढ़ी, हाईस्पीड नेट सुविधा भी,bsnl जल्द जारी करेगा ई सिम, जी एम नितेश श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी।

. स्वदेशी 45 सेवाओं के बक्षेत्र में, बिलासपुर व्यवसायिक क्षेत्र (विलासपुर, रायगढ़ एवं सरगुजा प्रचालन क्षेत्र) अब तक 1133 बीटीएस को 46 में अपग्रेड कर चुका है। फेज IX-2 के तहत 844 मौजूदा टॉवरों में से 791 को स्वदेशी 4G में अपग्रेड किया गया है, जबकि डिजिटल भारत निधि DBN (USOF) परियोजना के अंतर्गत 476 टॉवरों में से 342 को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है।

2024-25 में बिलासपुर व्यवसायिक क्षेत्र में मोबाईल के लगभग 1,54,106 उपभोक्ता जोड़े गये जिसमें 56,495 MNP के माध्यम से अन्य ऑपरेटरों से आये। इस वित्तीय वर्ष में अब तक बिलासपुर व्यवासायिक क्षेत्र ने 36,276 नये मोवाईल कनेक्शन जोडे, जिनमें से 5500 ग्राहक MNP के माध्यम से अन्य ऑपरेटरों से आये है ।

3. बिलासपुर व्यावसायिक परिक्षेत्र की जनता को 46 सेवा का अनुभव कराने के लिए बीएसएनएल ने नये एवं MNP ग्राहकों के लिए केवल 1 रूपये में फीडम प्लान लांच किया था, जिसके तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी हाटा/अनलिमिटेड वॉइस कॉल/100 एसएमएस 30 दिनों की वैधता के साथ 1 अगस्त 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक दिया गया । इस फीडम प्लान के तहत बिलासपुर व्यावसायिक परिक्षेत्र में 18877 (अम्बिकापुर-8194, बिलासपुर-6910 एवं रायगढ़-3773) ग्राहक जुड़े है।

4. बिलासपुर व्यावसायिक परिक्षेत्र में FTTH ग्राहकों की संख्या 12,631 (अम्बिकापुर: 2683, बिलासपुर 6939 एवं रायगढ़: 3009) के महत्वपूर्ण आंकडे पर पहुंच गई है। अम्बिकापुर और रायगढ़ ऑपरेशनल एरिया में सभी वायर लाईन ग्राहकों को फाइबर मीडिया पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे ग्राहकों को तेज इंटरनेट स्पीड, कम लेटेन्सी और बेहतर सुरक्षा मिल रही है। बिलासपुर में यह कार्य प्रगति पर है।

5. भारतनेट परियोजना के अंतर्गत ऑप्टिकल फाइबर द्वारा बिलासपुर पंचायतों (बिलासपुर-169, व्यावसायिक क्षेत्र के रायगढ़-197, सरगुजा-389) एवं 216 स्कूलों (बिलासपुर-105, रायगढ़-41, सरगुजा-70) को इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है, जिससे बीएसएनएल दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में हाईस्पीड इंटरनेट प्रदान कर रहा है एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गर्वर्नेस और आर्थिक विकास को गति देने का महत्वपूर्ण साधन भी बन रहा है। इस परियोजना से गाँवो के लोग डिजिटल सेवाओं का लाभ ले रहे है। 755 ग्राम

6. बी.एस.एन.एल. (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने Enterprise business (EB) के क्षेत्र में कई प्रमुख कार्य किये है इसमें Campus, Wifi, LAN, Network के बिजनेस शामिल है। बी.एस.एन.एल. अपनी मूलभूत सेवाओं के साथ ही संबंधित सेवायें WiFi, एवं SIP/IP-EPABX, IT LAN Networking की सेवायें संस्थानों को प्रदान करता है। बैक, पोस्ट ऑफिस, की सुचारू कार्य प्रणाली के लिए बी.एस.एन.एल. की लीज्ड लाईन सेवाओं का उपयोग किया जा रहा है। हाल ही में बी.एस.एन.एल. ने अपनी वाई फाई सेवा  उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) बिलासपुर में प्रदान किया है।

7. बी.एस.एन.एल. ने इस वर्ष राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सेवा सहित कई नई सेवायें आरंभ की है, जो FTTH ग्राहकों को भारत में कहीं भी उच्च गति इंटरनेट का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करती है। जनवरी 2025 से बी.एस.एन.एल. ने अपने FTTH ग्राहको के लिए IFTV/IPTV सेवा शुरू की है, जिससे 300 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का आनंद लिया जा सकता है ।

8. बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं के लिए E-sim सेवाएँ जल्द ही उपलब्ध कराई जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
 *नशा बेचने वाले कुल 10 आरोपीगण कठोर कारावास से हुए…
Cresta Posts Box by CP