क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम पर पचास करोड़ की ठगी, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी बता कर रांची और कोलकाता के ठग गायब, पुलिस में मामला दर्ज।

मनी पटेल समेत पीड़ितों ने प्रेस क्लब में प्रेंस कॉन्फ्रेंस का बताया कि कैसे क्रिप्टो करेंसी के नाम पर प्रदेश के लोग ठगी के शिकार हुए ठगो ने विदेश घुमाया डालर में मुनाफा दिया, डॉलर में पैसे लिए और साफ्टवेयर में गड़बड़ी का झांसा दे कर फरार हो गए एक सौ बीस करोड़ की ठगी की गई है. मनी पटेल ने बताया कि सोशल मिडिया से कोलकाता के तापन घोष से रवि साहू  का सम्पर्क हुआ जिसका मो. नं यूट्यूब में है!

2. तापन के माध्यम से शुभम सिंह रांची झारखंड वाले से सम्पर्क हुआ और कॉन्फ्रेंस में लेकर शुभम सिंह से रवि साहू अक्षय टेकाम से बात हुई ! शुभम सिंह ने मिलने बुलाया तो रवि साहू अक्षय टेकाम कुछ और लोग को भी जाने को पूछे कुछ कारण वश नहीं जा पाए, हम तीनों रवि साहू अक्षय टेकाम और मैं मनी पटेल रांची में शुभम सिंह और आकाश बर्मन से मुलाकात हुई, इन्होंने यो-एकसचेंज के बारे में बताया ! कि यो-एकसचेंज एक क्रिप्टो एक्सचेंज है और यह पिछले ढाई साल से एक्सचेंज ग्रुप में काम कर रही हैं और यह पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड रेफरल प्रोजेक्ट लेकर आई है

3. यूएक्स का ऑडिट वर्ल्ड का टॉप ऑडिटर कंपनी हैकन से हुई है, हैकन ने ही बायनेस एक्सचेंज को आडिट किया है!

4. यो-एकसचेंज के सभी कॉन्ट्रैक्ट ऐड्रेस ऑडिट है!

5. यदि आप यूएक्स में ज्वाइन करते हो तो USDT डिजिटल करेंसी से ज्वाइन करना होगा और निवेश राशि की प्रतिदिन 1 प्रतिशत मिलेगी और निवेश राशि कभी भी निकाल सकते है साथ 1500$ में विदेश यात्रा मलेशिया जाने का मौका मिलेगा जिसमें कंपनी की प्रोजेक्ट की जानकारी भी मिलेगी!

6. उन्होंने बताया कि कोरबा, रायपुर, बिलासपुर और दूसरे राज्य चंडीगढ़ से सैकड़ों लोग उनके साथ यो एक्सचेंज ज्वाइन कर चुके हैं। उनके कहे अनुसार हमने भी ज्वाइन कर लिया!

7. कोरबा, रायपुर, बिलासपुर जुड़े लोगो से मिलने आ रहे हैं!

8. रायपुर में 24/06/2025 कुछ मित्रों को शुभम सिंह और गंगाधर कुमार से मुलाकात कराया और लोग ज्वाइन कर लिया! इनलोग प्रतिदिन रात 8 बजे जूम मीटिंग के द्वारा प्रोजेक्ट की जानकारी देते थे, इनके अलग अलग साथी सदाब अंसारी, शुभम सिंह, गंगाधर मेहता, आकाश बर्मन, दिलेश्वर मुंडा लोग रायपुर, भिलाई कोरबा, बिलासपुर आ के मीटिंग करते थे जिससे लोगों में विश्वास बढ़ता चला गया

9. यो-एक्सचेंज शुरूआती दिनों में निवेश राशि कि लाभ देते रहे! और 1 अगस्त को मलेशिया में प्रोग्राम किया जिसमें 1100 लोग अलग अलग राज्य से दुसरे देश से भी शामिल थे। अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया और साथ ही नया ऑफर दुबई और थाईलैंड जाने का लोगों के सामने प्रस्ताव रखा !

10. मलेशिया से वापस आने के बाद यो एक्सचेंज से लोग तेजी से जुड़ते चले गए ! उसके कुछ दिनों बाद कंपनी ने साफ्टवेयर में समस्या और हैकिंग का हवाला देते हुए लोगों की निवेश राशि की लाभ को देना बंद कर दिए और वेबसाइट को बंद कर कंपनी के सभी प्रमोटर जो सामने आते थे, जो ऑनलाइन जूम मीटिंग लेते थे उसे भी बंद कर दिए ! मोबाइल बंद कर गायब हो गए इसे पूर्ण संदेह होता है की कंपनी के प्रमोटर पांच लोग ही कंपनी के क्रिएटर (मालिक) हैं!

11. लोगों ने विदेश जाने एवं 1 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ पाने के उद्देश्य से निवेश किए थे जिससे आज लोगों को बहुत परेशानी हो रही है और आपस में एक दूसरे के साथ जुड़ने की वजह से तनातनी और संबंध खराब हो रहा हैं!

12. जब कंपनी का सॉफ्टवेयर बंद हो गया हम ठगी का शिकार हो गए तो इसकी जानकारी एवं शिकायत तारबहार थाना में दर्ज कर लिया गया है प्रशासन के ऊपर पूर्ण भरोसा है उचित कार्रवाई कर दोषी लोगो को कड़ी-कड़ी सजा दे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से…
Cresta Posts Box by CP