मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए परिवार सहित पहुंचे सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल।

बिलासपुर,सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल प्रत्येक वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर अपने परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ डोंगरगढ़ की पावन पहाड़ी पर विराजित मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे। वहां विधि विधान से पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ की सुख, शांति, खुशहाली की कामना की। सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल हर साल नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन को परिवार समेत जाते है इस बार भी परिवार समेत मां बम्लेश्वरी के दर्शन को पहुंची, सांसद ब्रजमोहन के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी शामिल हुए, माता के जयकारे के साथ पहाड़ी पर पहुंच कर माता के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*प्रथा परम्परा को पुनः स्थापित करने हेतु बिलासपुर सर्व आदिवासी…
Cresta Posts Box by CP