एक तरफा निष्कासन की कार्रवाई से भड़की महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सीमा पांडे, बोली विजय पांडे को अधिकार नहीं , अपनी राजनीति चमकाने की कार्रवाई।

मुझे इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से पता चला है कि बिलासपुर शहर अध्यक्ष  विजय पांडेय  द्वारा 6 साल के लिए मेरा निष्कासन किया गया है, इसकी सूचना मुझे किसी भी प्रकार से कॉंग्रेस कमेटी से नहीं दिया गया है इस लिए मैं इस समाचार का खण्डन करती हूं,,

      मैं महिला कॉंग्रेस में बिलासपुर शहर पूर्व अध्यक्ष के पद पर 6 वर्षों तक रही,विपक्ष में रहने के दौरान अनेक सफल आंदोलन किए वर्तमान में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम  की टीम में प्रदेश महासचिव के पद पर हूँ,,निगम चुनाव में मैंने महापौर प्रत्याशी  प्रमोद नायक  के लिए महिला टीम बना कर शहर के विभिन्न वार्डों में कार्य किया है जिसकी जानकारी महापौर प्रत्याशी  प्रमोद नायक  से भी ली जा सकती है,उन्होंने 12 तारीख को सोशल मीडिया में आभार व्यक्त भी किया है ,

मेरे निष्कासन की खबर मुझे न्यूज के माध्यम से पता चला जिसकी जानकारी मैंने अपनी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम  को दे दिया है,,,

मुझे बिना खबर दिए,,ना ही मेरा पक्ष जाने ,मेरा निष्कासन करने का अधिकार विजय पांडेय  को नहीं बनता .

विजय पांडेय  के निष्कासन की प्रक्रिया से मेरी राजनीतिक हत्या की मंशा जाहिर होती है, मेरे छवी को धूमिल करने की कोशिश की गयी है, जिस तरीके से अपनी राजनीति चमकाने के लिए टिकट वितरण किया गया, शायद उसके अनुरूप रिजल्ट नहीं मिलने की आशंका से व्यथित होकर आनन ,फानन मे निष्कासन कर अपनी कमियों का ठिकरा मेरे सर फोड़ना चाहते हैं , जिसके लिए सक्षम कोर्ट में मैं विजय पांडेय  के विरुद्ध मानहानि का दावा करुँगी,,,ऐसे लोगों के कारण ही आज निष्ठावान लोगों की कांग्रेस पार्टी में कमी होती जा रहीं है,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर , जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष विजय…
Cresta Posts Box by CP