
बिलासपुर,, केंद्र सरकार गलत काम करने वालों को प्रश्रय नहीं दे रही है लेकिन उनके मंत्री गलत काम करने वाले का समर्थन कर रहे है और अपनी ताकत का इस्तेमाल गलत लोगों के संरक्षण लगा रहे है ऐसे मोदी के सुशासन और विष्णु के सुशासन का नाम खराब हो रहा है, गलत काम करने वाले का संरक्षण और गलत काम केलिए अधिकारियों को फोन करके धमकाना ये दोनों बात गलत है, नगर निगम की करोड़ों की जमीन और मंत्री केंद्रीय मंत्री का संरक्षण , अपने समर्थक के लिए सरकारी अधिकारी को धमकाना गलत है, बल्कि केंद्रीय मंत्री को गलत काम करने वाले अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहना चाहिए था न कि रोकना, अधिकारी भी इतने आज्ञाकारी की मंत्री के कहने से अवैद्य कब्जे को बख्श दिया। अपने समर्थक को सरकारी जमीन पर कब्जे की छुट उससे कमाई ये मोदी के सुशासन के लिए अच्छा नहीं है।