अमर अग्रवाल लेंगे मंडलों की बैठक ,मनिष्ठ अग्रवाल ने ली तैयारी बैठक, नए मंडल अध्यक्ष का स्वागत।।


बिलासपुर,भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बिलासपुर दक्षिण मंडल के अंतर्गत नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष के स्वागत परिचात्मक एवं आगामी नगरीय निकाय वार्ड चुनाव की दृष्टि से संगठन के बूथ इकाई शक्ति केंद्र मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठकें आयोजित की गई, बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वार्ड क्षेत्र का नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए प्रत्येक वार्ड के बूथ एवं शक्ति केंद्र में मतदाताओं की वास्तविक पहचान केंद्र एवं राज्य सरकार की हितग्राही उन्मूलक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संपर्क मतदाता सूची का वास्तविक अवलोकन करते हुए प्रत्येक इकाई केंद्र में अलग-अलग जिम्मेदारी के साथ टीम बनाकर नगरीय चुनाव में कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयों को वार्ड के आरक्षण अनुसार , यशस्वी विधायक  अमर अग्रवाल  के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन संगठन को मजबूत करने एवं भारतीय जनता पार्टी का वार्ड से जनप्रतिनिधि नगर निगम में जीतकर पहुंचे इस हेतु सभी समन्वय एवं एकता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में जुटना है दक्षिण मंडल के भीमराव अंबेडकर नगर, मदर टेरेसा, भारतीय राजेंद्र नगर, क्रांति कुमार भारती नगर, शहीद अशफाक उल्ला नगर, लाला लाजपत राय नगर, शहीद विनोद चौबे नगर, इन क्षेत्रों बूथ इकाई से लेकर वार्ड प्रभारी एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की गई, साथ ही आगामी दिवस दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को  विधायक  अमर अग्रवाल विशेष रूप से प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ नगरीय निकाय चुनाव संबंधी बैठक में दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन देंगे, सूचना एवं तैयारी के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल अमित तिवारी नारायण गोस्वामी मुर्तजा वनक महेश चंद्रिका पुरे नारायण तवरकर राजेश मिश्रा श्रीमती शोभा कश्यप रीना गोस्वामी दीपशिखा यादव कविता वर्मा किसने लता शर्मा ज्योति मिश्रा नीतू साहू पूजा खत्री चंद्रिका साहू मीना गोस्वामी मीनाक्षी बोरमेड चंद्रकाली संगीता रेड्डी नूरुल जीवनी वंदना तिवारी कुसुम भारद्वाज अनीता झा रुक्मणी रिजवाना परवीन संगीता कुर्रे आरती साहू ममता कश्यप मनो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *