भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में 313 महिला एवं बच्चियों की हत्या और 2677 के साथ बलात्कार की घटना हुई:अटल श्रीवास्तव।

*भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में 313 महिला एवं बच्चियों की हत्या और 2677 के साथ बलात्कार की घटना हुई:अटल श्रीवास्तव*

 **भाजपा के एक वर्ष में एक भी बेरोजगार को नहीं दिया गया भत्ता। कांग्रेस ने एक लाख पैंतीस हजारों बेरोजगारों को दो सौ उनचास करोड़ रुपए प्रदान किया गया था।* 

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में प्रश्न उठाया कि भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में कितने महिला एवं बच्चियों के साथ हत्या बलात्कार अपरहण एवं छेड़खानी की घटना हुई। अटल श्रीवास्तव के प्रश्न के जवाब में गृह मंत्री ने उत्तर दिया कि जनवरी 2024 से दिसम्बर 2024 के बीच महिला एवं बच्चियों के साथ 313 हत्या 2677 के साथ बलात्कार 2641 के साथ अपरहण की घटना 1492 के साथ छेड़खानी और 6072 के साथ मारपीट की घटना हुई है।

कोटा विधायक ने प्रश्न किया कि छत्तीसगढ़ में कितने बेरोजगार है और भाजपा के एक वर्ष में कितने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है, गृह मंत्री जी द्वारा जवाब दिया गया कि 1716713 बेरोजगार है और जिन्हें विगत एक वर्ष में कोई भी बेरोजगारी भत्ता प्रदान नहीं किया गया है। 

कोटा विधायक के प्रश्न में पूछा कि कांग्रेस के कार्यकाल जनवरी 2023 से नवंबर 2023 तक कितने बेरोजगारों को भत्ता प्रदान किया गया और कितनी राशि प्रदान किया गया, गृह मंत्री द्वारा जवाब किया गया कि अप्रैल 2023 से नवंबर 2023 तक 135550 बेरोजगारों को दो सौ उनचास करोड़ नब्बे लाख रुपए प्रदान किया गया था।

अटल श्रीवास्तव ने कहा जहां भाजपा एक और बेटी को बचाने एवं सम्मान की बात करती है वहीं उनके एक वर्ष के कार्यकाल में बेटी बहनों के साथ इतनी घटना हो रही है।बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रहा है भत्ता नहीं मिल रहा है क्या यही भाजपा का सुशासन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,*साइबर ठगी के पीड़ितों को ठगी की राशि वापस दिलाए…
Cresta Posts Box by CP